बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय। भाकपा का तीन दिवसीय जिला सम्मेलन 28,29,30 मार्च को साहेबपुरकमाल के भुजंगी उषा महाविद्यालय में होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा और गिरीश कुमार मुख्य वक्त के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय नेता भी बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे। यह जानकारी भाकपा के जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने दी। संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान सरकार की विदेश नीति बेहतर नहीं है। इस कारण अभी देश के अंदर तेल और गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सम्मेलन में जिले की तमाम समस्याओं से निदान के लिए संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर एआईएसएफ के अमीन हमजा अमरेश कुमार व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...