कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीपीआई(एम) का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें अभी लागू किए गए चारों श्रम कोड की वापसी की मांग की गई है। जिला सचिव कामरेड उमाकांत विश्वकर्मा ने कहा कि यह लेबर कोड जबरदस्ती मजदूर, कर्मचारियों, श्रमिकों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा मुठ्ठी भर लोगों के स्वार्थ के लिए मेहनतकश बहुसंख्यक आबादी पर हमला किया जा रहा है। इस कानून से कारखाना मालिकों और नियोक्ताओं को बिना कारण बताए काम से हटाए जाने और हायर एंड फायर की नीति का अनुसरण करने का मौका मिलेगा। 300 नियोजन वाले संस्थान बिना सरकार की अनुमति के कभी भी कारखाना बंद कर श्रमिकों को निकाल सकेंगे। इस दौरान उमाकांत विश्वकर्मा, विनोद पांडेय, महबूब आलम, जटाशंकर दीक्षित, अमित केसरवानी, मो...