सीपीआई अंचल परिषद की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा
समस्तीपुर, जुलाई 26 -- दलसिंहसराय। शहर स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को सीपीआई अंचल परिषद की बैठक महेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नीट परीक्षा लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्र एवं दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन में शहीद छात्र नौजवान के प्रति 2 मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में 29 जुलाई को जनता के आम समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने, 2 से 4 अगस्त तक खगड़िया में आहूत एटक बिहार का राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा 23 से 24 अगस्त को दलसिंहसराय में ऑल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में लगने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों की स्मृति में आरा में निकाला कैंडल मार्च बैठक में अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर, राम बिलास शर्मा, शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.