सीपीआईएम ने अंचल कार्यालय का किया घेराव
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुशहरी। अंचल कार्यालय का सीपीआईएम ने शुक्रवार को घेराव किया। इससे पहले आंबेडकर भवन से मार्च निकाला गया। जिला सचिव दिनेश भगत ने कहा कि सरकार गरीबों को जमीन का पर्चा देने की जगह पर उनके घरों पर बुलडोजर चला रही है। सीपीएम नेता सूरज कुमार सिंह ने कहा कि दामूचक सरकारी क्वार्टर की जमीन पर करीब 53 वर्षों से रह रहे 22 भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन वर्ष पहले हटाया गया, लेकिन अब तक बसगीत पर्चा नहीं दिया गया। एक प्रतिनिधिमंडल मांगों से संबंधित राजस्व पदाधिकारी करुण करण को ज्ञापन सौंपा। अब्दुल गफ्फार, जितेंद्र चौधरी, रवि राज, सीता देवी, महेंद्र महतो, अशोक साह, दीपक कुमार, पूनम देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.