लखीसराय, मई 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सचिव मोती साह की धर्मपत्नी सावित्री देवी का शनिवार को निधन हो गया। वह लगभग 65 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सावित्री देवी का जीवन सावित्री देवी जीवनभर सादगी, संघर्ष और सेवा की प्रतिमूर्ति रहीं। वह कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रेरित अपने पति मोती साह के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में हमेशा मजबूती से साथ खड़ी रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का उन्होंने पूरे समर्पण के साथ ख्याल रखा।

परिवार और समाज में योगदान परिवार और संगठन के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन मे...