लखनऊ, मार्च 16 -- एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को दूर किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को सीपीआई-एम ने बस्तौली में सभा का आयोजन किया। सीपीआईएम की जिला सचिव मधु गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित सभा में महिलाओं ने सिलेंडर न मिलने की समस्याएं रखी। मधु गर्ग ने कहा कि एलपीजी की किल्लत से आम लोगों की रसोई के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। गैस एजेंसियों और गैस गोदामों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं और सरकार मौन धारण कर बैठी हैं। छोटे कारोबारी ठेले, खोमचे वाले, स्ट्रीट वेंडरों का रोजगार ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। कार्रवाई की जगह जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से कालाबाजारी पर लगाम लगाए जाने और आम लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...