जहानाबाद, फरवरी 4 -- प्रखंडस्तरीय सम्मेलन की तैयार हुई रूप रेखा, निर्धारित किया गया तिथि जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर स्थित सीपीआईएम जिला कार्यालय देवरिया मोहल्ले में कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने की। बैठक में किसानों की समस्याओ, राज्य और देश के किसानों की हालत एवं समस्या पर विचार किया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए आवाज उठाने की बात कही गई। बैठक में आने बाले दिनों में किसानों की समस्याओ पर बड़े आंदोलन की तैयारी की भी समीक्षा की गई। वहीं आंदोलन की रु प रेखा भी तैयार किया गया। बैठक में.बिहार राज्य किसान सभा के सदस्यों ने अपनी बातें रखीं। जिस पर अमल करने की बात कही गई। बैठक को प्रवेक्षक राज्य कोषाध्यक्ष सोनेलाल प्रसाद ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं क...