धनबाद, मार्च 10 -- निपनियां कुलुडीह में सोमवार को सीपीआइएम नेता सुबल मल्लिक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। जिला सचिव विकास ठाकुर ने सुबल मल्लिक को लाल झंडा का एक सच्चा सिपाही बताया। कहा कि सुबल मल्लिक ने गरीब-गुरबा लोगों के हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संतोष महतो, गौतम प्रसाद, समीरन बिद, निताइ रवानी, रामदेव मल्लिक, राजनारायण तिवारी, मुकेश प्रसाद, विश्वजीत महतो, भजोहरी महतो, कविता मल्लिक, संजु मल्लिक, शंकर मल्लिक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...