नई दिल्ली, मई 1 -- फिल्ममेकर्स क्रिएटिविटी के मामले में कई बार दीवानगी की हद पार कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था इस फिल्म के एक सीन में, जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। रोल्स रॉयस को दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में गिना जाता है। इस कंपनी के फैन्टम कार की कीमत 11 करोड़ रुपये है। एक फिल्म का सीन शूट करते हुए मेकर्स ने ऐसी एक नहीं बल्कि 2 फैन्टम कारें तबाह कर दी थीं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये पुरानी गाड़ियां होंगी जिन्हें रीफर्बिश किया गया होगा तो आप गलत हैं। मेकर्स ने इस गाड़ियों को कंपनी से खास तौर पर खरीदा था ताकि फिल्म के इस सीन के लिए खासतौर पर उन्हें उड़ाया जा सके।किस सीन में तबाह की गई थी ये गाड़ी? हम बात कर रहे हैं मार्वल की फिल्म 'आयरन मैन 2' की, जिसके एक सीन में विलेन रोल्स रॉयस फैन्टम को 2 हिस्सों में काट देता है। कम ल...