लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- पलियाकलां। नगर के किसान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात एक युवक में उसके सीने पर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। मगर पड़ोसियों के विरोध करने पर वह भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मोहल्ला किसान निवासी सोनू राजपूत पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह नगर के एक स्कूल के मैस में खाना बनाने का काम करता है। बीती रात वह अपने साथी भोला के साथ परचून की दुकान पर माचिस लेने गया था। तभी वहां एक व्यक्ति आया और कट्टा निकाल कर मेरी छाती पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब लोगों द्वारा विरोध किया गया तो वह मौके से भाग गया। थोड़ी देर बाद वही युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक से आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर...