नई दिल्ली, अगस्त 27 -- एसिडिटी की समस्या ज्यादातर लोगों में होती है और इससे छुटकारा पाने के लिए लोग दवाई खाने लगते हैं। शुरू में ये समस्या हल्की लगती है लेकिन बाद में बढ़कर गंभीर हो सकती है। एसिडिटी यानी पेट में बनने वाला एसिड ऊपर खाने की नली में आ जाता है, जिससे सीने या गले में जलन, खट्टी डकार और मुंह में खट्टा स्वाद महसूस हो सकता है। इसे अक्सर एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। एसिडिटी होने के कुछ कारण है जैसे- बहुत ज्यादा या जल्दी-जल्दी खाना, तला-भुना, मसालेदार या बहुत ज्यादा फैट वाला खाना, ज्यादा चाय-कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब. खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना, लंबे समय तक खाली पेट रहना या अनियमित भोजन करना। ऐसे कई कारण एसिडिटी की समस्या का कारण बनते हैं और फिर पेट, सीने, गले की जलन से हम परेशान हो जाते हैं। दवाई खाने से राहत मिल जाती ...