गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चौहान समाज में अपनी गहरी पैठ बना रहे राजकुमार की हत्या करने वालों ने न सिर्फ उन्हें गोली मारी, बल्कि उसके बाद उनके दिल और जिगर पर चाकू से वार किए। हमलावरों ने चेहरे, सीने, पेट और सिर पर ताबड़तोड़ चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी।हत्या का तरीका इस ओर इशारा करता है कि हमलावरों के मन में राजकुमार के प्रति केवल दुश्मनी ही नहीं, बल्कि गहरी और घिनौनी नफरत भी थी। राजकुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और वर्तमान में अपने समाज में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। वर्ष 2023 में गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश भी चल रही थी। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।माना जा रहा है कि हत्या का खुलासा चौंकाने वाले तथ्यों के साथ हो सकता है। फिलहाल, कुछ साल पुरानी रं...