मधेपुरा, मार्च 18 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू, मधेपुरा में सीनेट सदस्य निर्वाचन- 2026 की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा मतदान हेतु मतदाताओं के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है और मतदान पद्धति को भी स्पष्ट किया गया है। कुलसचिव सह निर्वाची पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि मतदान केन्द्र में मतपत्र के साथ मतदाताओं को बैंगनी रंग (वायलेट कलर) का कलम दिया जायेगा। मतपत्र पर इस कलम के अतिरिक्त अन्य कलम, पेन्सिल, बॉलपेन या कोई मार्कर का प्रयोग करने से मतपत्र रद्द कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोई मतदाता जिस अभ्यर्थी के पक्ष में प्रथम अधिमान मत देना चाहेंगे, उसके नाम के सामने के स्तम्भ में अधिमान क्रम, '1' या '१' लिखकर मतदान करें। बचे हुए अभ्यर्थियों के नाम के सामने जिस ...