छपरा, अप्रैल 7 -- फोटो 17 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रस्तावित सीनेट बैठक रद्द होने की सूचना के बाद मुख्य द्वार से निकलते पूर्व कुलपति सह सीनेट सदस्य फारूक अली व अन्य छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सीनेट बैठक रद्द होने के बावजूद समय पर सूचना नहीं मिलने से कई सदस्यों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से सीनेट सदस्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली।जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैठक की पूर्व सूचना जारी की गई थी, रद्द किए जाने की सूचना व्यापक रूप से साझा नहीं हो सकी। न तो यह सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई और न ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते अपडेट की गई। इसके...