भागलपुर, दिसम्बर 12 -- भागलपुर। टीएमबीयू के बजट सीनेट की बैठक मारवाड़ी कॉलेज में होनी है। उसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बैठक के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है। जनवरी में बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा को कुलपति ने जरूरी निर्देश दिया है, साथ ही अलग-अलग विभागों को तैयारी के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...