फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर सामने आ रही है, जहां मूलभूत सुविधाएं भी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जहां एक ओर लंबी कतारों और अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें वार्ड तक पहुंचाने जैसी जरूरी सुविधा भी नदारद है। स्टाफ की कमी और लापरवाही के चलते तीमारदारों को ही मरीजों की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच यह स्थिति और गंभीर हो गई है। वार्ड ब्वाय नदारद, परिजन ही सहारा यह भी पढ़ें- भीड़, उमस और अव्यवस्थाओं के बीच इलाज के लिए जद्दोजहदअस्पताल की व्यवस्थाएं अस्पताल की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही हैं। हालत यह है कि मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अस्पताल स्टाफ के बजाय उनके परिजनों पर आ गई है...