चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर। सीनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हावड़ा से राउरकेला जाने वाली 20871 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक महिला यात्री को मेडिकल सुविधा मुहैया करायी गई। इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटे तक सीनी स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी के मुताबिक हावड़ा से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब जमशेदपुर रेलवे स्टेशन खुली तो एक महिला यात्री की अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद आनन फानन में इसकी सूचना सीनी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद सीनी स्टेशन मास्टर द्वारा सीनी रेलवे अस्पताल को इसकी सूचना दी गई और जब ट्रेन सीनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को रोक कर महिला यात्री को ईलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को राउरकेला की ओर रवाना किया गया। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के पवन कुमार सिंह और विश्वजीत बड़ाइक मौजूद थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.