सराईकेला, मार्च 10 -- सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के सीनी स्थित वीएस पब्लिक स्कूल परिसर में भक्ति भाव से शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. शिव गुरु चर्चा में महादेव को अपना गुरु मानकर उनके नियमों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की गयी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गुरु भाई बहनों ने भजन और प्रवचन के माध्यम से भगवान शिव के गुरु स्वरूप की महिमा का विस्तार से बखान किया गया जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया. गुरु भाई मनसा द्वारा बताया गया कि शिव जगतगुरु हैं इसलिए संसार का प्रत्येक व्यक्ति उन्हें अपना गुरु बना सकता है। उन्होंने बताया कि शिव तत्व मानव को समानता, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मनुष्य को द्वेष रहित होकर परोपकार की भावना से...