सीनी के सपूत सैयद अफसर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित
सराईकेला, सितम्बर 3 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी के वीर सपूत और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के असिस्टेंट कमांडेंट सैयद अफसर को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सैयद अफसर को 2021 में बिहार के लखीसराय जिले में चलाए गए बेहद संवेदनशील और खतरनाक नक्सल विरोधी अभियान के लिए दिया गया है। उस समय वे एसएसबी की 16वीं बटालियन में तैनात थे। खुफिया सूचना के आधार पर नक्सलियों के गढ़ में घुसकर, घने जंगलों और पहाड़ों के बीच जान की बाजी लगाते हुए सैयद अफसर ने अपनी टीम का कुशल नेतृत्व किया। उनके रणनीतिक कौशल और बहादुरी के कारण इस नक्सल अभियान को बड़ी सफलता मिली थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वीरता पदक देने की घोषणा की थी।एक सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में भव्य और विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.