बक्सर, फरवरी 27 -- युवा के लिए ---- सूची जारी बक्सर। आगामी 01 मार्च को हेमंत ट्रॉफी क्रिकेट का दो दिवसीय रोमांचक मुकाबला शुरु होगा। जिसमें बक्सर की टीम का पहला मुकाबला रोहतास के खिलाफ खेला जाएगा। जबकि 02 मार्च को भोजपुर की टीम से दूसरा मैच खेला जाएगा। महत्वपूर्ण है कि दोनों मैचों के लिए बक्सर जिला टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। घोषित टीम में कप्तान निखिल कात्यायन के अलावा सचिन गुप्ता, अरुण यादव, सूर्यप्रताप सिंह, आशीष प्रकाश, ऋषभ सिंह, राजेश यादव, अभिषेक ओझा, रोहित गुप्ता, गौरव कुमार, सन्नी राय, प्रकाश कुमार, अभिषेक मिश्र, एमडी अरमान, कन्हैया सिंह शामिल है। इस टीम के कोच फरहान अंसारी और मैनेजर आदित्य उपाध्याय है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद जोन में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की हेमंत ट्रॉफी अंतर्गत दानापुर के सदीसोपु...