सीनियर स्टेट स्विमिंग ट्रायल्स आज गौलापार में
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल गौलापार में सीनियर स्टेट स्विमिंग ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पुरुष व महिला दोनों वर्गों के तैराक अपना दम-खम दिखाएंगे। एसोसिएशन की सीईओ सीमा महरोत्रा ने बताया की ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ही आगामी 79वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की यह चैंपियनशिप आगामी 16 से 21 जून 2026 तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने जा रही है। ट्रायल्स के दौरान फ्री स्टाइल (50, 100, 200 और 400 मीटर), बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई (50, 100 और 200 मीटर) तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मेडल जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.