देहरादून, दिसम्बर 13 -- डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 वीं दो दिनी उत्तराखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले शनिवार से परेड ग्राउंड में शुरु हुए। पहले दिन देहरादून, पौड़ी और मसूरी की टीमों ने दबदबा दिखाया। प्रतियोगिता का प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 तथा महिला वर्ग की 9 टीमें राज्य के विभिन्न जिलों व उप-जिलों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक राय(ओएनजीसी), सुरेश रानौत(ओएनजीसी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. निवेदिता रानौत, हेड स्पोर्ट्स ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर मनदीप ग्रेवाल महासचिव उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन, शैलजा असवाल भृगुवंशी महासचिव देहरादून जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, दिनेश असवाल, अंकित मलिक, गौतम चौहान...