पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। नगर की अशोक कालोनी में वारिष्ठों नागरिकों ने बैठक की। इसमें नगर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सीनियर सिटीजन क्लब का गठन किया गया। इसमें सभी ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की मंशा के अनुसार अपने कार्यकाल में मिले अनुभवों का प्रयोग करेंगे। बैठक में राकेश गुप्ता, विमल सक्सेना, अनिल शुक्ला, वेद तिवारी, राजाराम शर्मा, डा. ऊदलराम मीत, विद्या सागर शुक्ला, राकेश खंडेलवाल, नरेंद्र त्रिपाठी और प्रदीप सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...