मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हास्य की फुहारों से सदस्यों ने खूब ठहाके लगाए। फक्कड़ मुरादाबादी ने हास्य व्यंग्य रचनाओं से तालियां बंटोरीं। रविवार को मुरादाबाद क्लब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसपी सिंह ने की। मंच संचालन सुभाष वार्ष्णेय व विपिन अग्रवाल ने किया। बैठक में तीन बार गायत्री मंत्र से शुभारंभ किया गया। घनश्याम सिंह चौहान ने गत माह बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। इस दौरान फक्कड़ मुरादाबादी ने अपनी रचनाओं व हास्य व्यंग से खूब हंसाया। हनुमान जयंती पर सदस्यों ने भजन व कविता सुनाई। इस माह जन्मे सदस्यों को बधाई दी। बैठक में उमाकांत गुप्ता, राजीव सक्ससेना, मधुबाला, मंजू रस्तोगी, पीके जैन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...