सहारनपुर, मई 29 -- सहारनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 100 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्रराज मुख्य अतिथि रहे। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा ने कहा कि संस्था पिछले 17 वर्षों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कार्य कर रही है तथा अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा। सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई। सहारनपुर से 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सूर्यकांत सिंह, शिव कुमार गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशपाल मलिक, महेश नारंग, सलाहक...