गोरखपुर, सितम्बर 28 -- खुद को एसबीआई मैनेजर बताकर ठग ने मोबाइल में डाउनलोड कराई एपीके फाइल दो दिन में कई किस्तों में निकाले रुपये, एफडी और आरडी भी तोड़ दी गईं खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद।

साइबर ठगी की घटना क्षेत्र के तरकुलही निवासी शंकर यादव को सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने खाते से 4.44 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराई। पीड़ित की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोखा देने की प्रक्रिया शंकर यादव के मुताबिक, 23 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका सीनियर सिटीजन कार्ड बनाया जाना है। आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करन...