मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्य ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री से काउंसिल के अधिवेशन में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन कराया। वहीं, काउंसिल की ओर से मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर काउंसिल के महामंत्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष हरीराम मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...