बिजनौर, फरवरी 11 -- के.एस. चिल्ड्रन्स अकादमी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर-दो वर्गों में संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन चार रोचक एवं चुनौतीपूर्ण चरणों जनरल राउंड, स्लिप राउंड, रैपिड फायर राउंड तथा बज़र राउंड में किया गया। सभी राउंड्स ने विद्यार्थियों की त्वरित सोच, वैज्ञानिक समझ एवं टीम भावना को उजागर किया। जूनियर वर्ग में वॉटर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्थ हाउस द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि एयर हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में एयर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फायर हाउस द्...