बेगुसराय, फरवरी 19 -- बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में 20 फरवरी से तीन मार्च तक बीसीए सीनियर वन-डे (हेमन ट्रॉफी) सेंट्रल जोन का मुकाबला खेला जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार व सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर की टीम शामिल है। सेंट्रल जोन के मुकाबले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी एवं आयोजन समिति के संयोजक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.