छपरा, जनवरी 27 -- शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन छपरा, नगर प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस की संध्या पर राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और युवा प्रतिभाओं के अद्भुत संगम का दृश्य सोमवार को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में देखने को मिला। सारण जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाट्य और विषयगत प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी...