आगरा, सितम्बर 1 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता 8 से 13 सितंबर तक अयोध्या में होगी। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए महिला खिलाड़ियों की आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। जिलास्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 4 सितंबर को होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। अधिक जानकारी के लिए हॉकी कोच मो. खलील से संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...