बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों की महिला हैंडबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। इस संबंध में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा सभी जिलों से टीमों की जानकारी मांगी गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपने निर्धारित खेल किट के साथ स्टेडियम पहुंचेंगी। यदि कोई टीम एक दिन पूर्व पहुंचती है तो उन्हें एक दिन का दैनिक भत्ता दिया जाएगा। वहीं 400 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली टीमों को एक दिन अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ियों और टीम मैनेजर को निदेशालय द्वारा निर्धारित मा...