शामली, दिसम्बर 9 -- जिला कबड्डी एसोसिएशन शामली के सचिव ओम सिंह वर्मा द्वारा दीं गई जानकारी में बताया गया कि दिनांक 11 दिसंबर दिन गुरुवार को जिला स्तरीय महिला सीनियर कबड्डी टीम के चयन हेतु ट्रायल गाँव लिसाढ में दोपहर 12 बजे होना हैं।जिसमें जनपद शामली की महिला एवं पुरूष सीनियर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा, चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेगा जिसका वज़न महिला वर्ग 75किग्रा, पुरुष वर्ग 85 किग्रा से कम होगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन शामली के सचिव ओम सिंह वर्मा ने यह भी बताया कि चयनित महिला सीनियर कबड्डी टीम दिनांक 20 व 21 दिसंबर 2025 को मथुरा में प्रतिभाग करेंगी व पुरुष टीम पीलीभीत में 13.व 14 दिसंबर को प्रतिभाग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...