वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी। अर्दलीबाजार के विंध्यवासिनी नगर निवासी अभिषेक राय का चयन सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पत्र जारी किया है। अभिषेक पहली मई से 31 मई तक बेंगलुरु के लक्ष्य एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स में आयोजित शिविर में भाग लेंगे। उन्हें ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला है। अभिषेक उदय प्रताप कॉलेज के कोर्ट में अभ्यास करते हैं। उनके चयन पर कृष्णकांत राय, अभिनव राय, सतीश नारायण सिंह, अरुण प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील राय आदि ने प्रसन्नता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...