मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। युवा कल्याण विभाग विभाग की ओर से मंगलवार को नगर विधानसभा की दिवसीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भिस्कुरी पहाड़ी पर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में खेला गया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल एवं फुटबॉल विधा में अपनी खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में खुलुआं की टीम करमपुर की टीम को हराकर प्रथम रही। सब जूनियर बालिका कबड्डी में पुरजागिर की टीम ने भेवर करमपुर की टीम को हराकर प्रथम, सीनियर बालक कबड्डी में जगापट्टी की टीम ने मदनपट्टी की टीम को, सब जूनियर कबड्डी बालक में राजपुर की टीम ने चील्ह की टीम को, जूनियर बालक कबड्डी में जगापट्टी की टीम विजेता रही। फुटबॉल बालिका सीनियर में पैनम स्पोर्टिंग क्लब मिर्जापुर, बालक सीनियर में तरकापुर की टीम पुलिस लाइन की टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.