बरेली, अक्टूबर 7 -- वाराणसी में 23 से 30 अक्टूबर तक होने वाली सीनियर बालक प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 अक्टूबर को शाम तीन बजे और मंडलीय ट्रायल 13 अक्टूबर को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के लिए सीआरएस कराना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, मूल सीआरएस फार्म और एआईएफएफ-सीआरएस शुल्क से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। टीम 21 अक्टूबर को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 14 को ट्रायल यह भी पढ़ें- नौ अक्टूबर को होंगे सब जूनियर टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...