रामपुर, अगस्त 5 -- स्वार। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को मीटिंग हॉल में नवागत अधिवक्ताओं के सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान करने के साथ उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन महबूब अली ने अवतार सिंह, मोहम्मद गुलवेज़, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, देवेंद्र कुमार, अफरोज हुसैन, मोहम्मद नाजिर और विपिन कुमार को शपथ दिलाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व केवल न्यायालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और कानून के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समारोह की अध्यक्षता विक्रम सिंह संधू ने की, जबकि संचालन बृज किशोर दिवाकर ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, मुमताज मियां, फरहत खा...