बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली मंडल की टीम के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके जिला स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार को शाम 4 बजे से और मंडलीय टीम चयन ट्रायल 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगे। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- हॉकी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...