मथुरा, अगस्त 31 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय द्वारा 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में प्रदेशीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए मथुरा में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दो सितंबर को आयोजित होगा। उप कीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि जिला खेल कार्यालय के अनुसार दो सितंबर को दोपहर 2:30 बजे स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में जिला स्तरीय चयन ट्रायल होगा। इसके बाद मंडलीय चयन ट्रायल तीन सितंबर को सुबह 11 बजे आगरा में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक सीनियर पुरुष हॉकी खिलाड़ी अपनी जन्मतिथि एवं आयु प्रमाणपत्र सहित निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पुरुष हॉकी...