बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल 5 अक्टूबर को शाम चार बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 और 8 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई, इटावा में आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...