गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के समाजशास्त्र विभाग के एमए के छात्र सनी सिंह का सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल में वह प्रशिक्षण लेंगे। सनी यहां सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, किकबॉक्सिंग सुपर लीग 2026, एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल और इंडोर एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स 2026 (रियाद) के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने सनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सनी सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। मिलिट्री स्कूल पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। सनी की इस सफलता पर प्रो. अनुभूति...