बेगुसराय, मार्च 31 -- बेगूसराय। द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ में हुआ। बिहार राज्य के 18 जिलों ने भाग लिया है। इसमें सुपौल,दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, बेगूसराय, सारण, सिवान, गया, कैमूर आदि जिलों की टीम शामिल है। मुख्य अतिथि के तौर पर बरौनी बीडीओ, डॉ.मृत्युंजय कुमार, भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद, बिहार डॉज बॉल अध्यक्ष श्यामलाल, सेक्रेटरी जूही कुमारी, बेगूसराय अध्यक्ष मोहन परिहस्त, हैंडबॉल सचिव बाबुल कुमार सिंह थे। मोहन परिहस्त ने अतिथियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल 2026 तक नॉर्थ सेंट स्कूल के प्रांगण में चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...