सीनियर डीसीएम अरिजीत ने कार्यभार संभाला
लखनऊ, जून 17 -- अरिजीत सिंह ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक(सीनियर डीसीएम) का पद भार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक-।। के पद पर कार्यरत थे। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) में सिविल सेवा के वर्ष 2016 बैच में उनकी नियुक्ति हुई। वह लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग व जनरल के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधा के साथ ही यात्री आय एवं टिकट जांच पर जोर दिए जाने की बात भी कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.