रामगढ़, जून 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन तथा एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने बुधवार को सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातू से उनके चेम्बर में मुलाकात की। मौके पर ईसीआरकेयू पतरातू टू के सचिव अजीत कुमार तथा अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे। मुलाकात के अवसर पर प्रतिनिधियों ने सीनियर डीएमई का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मुलाकात में मो ज़्याऊद्दीन ने डीजल शेड कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। रेलवे अस्पताल पतरातू में एक महिला डॉक्टर की पदस्थापना करने, मुख्य सड़क तथा कालोनी की सड़कों के अगल बगल में उगी झाड़ियों की कटिंग करवाने, स्टीम कालोनी से डीजल शेड पतरातू तक जर्जर सड़क को ठीक करने,नये निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करन...