विकासनगर, फरवरी 16 -- ब्लू हेवन एकेडमी सहसपुर में सोमवार को सीनियर विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सीनियर छात्रों को भाव भीनी विदाई दी। समारोह के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही गीत और कविताओं के माध्यम से सीनियर्स के साथ बिताए पलों और उनसे मिले अनुभवों को साझा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...