वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में रैगिंग के नाम पर छात्र के साथ मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। छात्र को सीनियर युवकों ने घेरकर पीटा और उससे नगदी छीन ली। कैंट पुलिस ने एक छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। टड़िया, चकबीही निवासी मनीष कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र उत्सव मीरापुर बसही स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है। 6 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 5 बजे वह कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में टकटकपुर निवासी अनमोल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मिला। आरोप है कि अनमोल सिंह समेत कुछ युवक क्षेत्र में जूनियर छात्रों को रोककर उनसे पैसे मांगते हैं। आरोपियों ने उत्सव को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। डंडे से हमला किया कर घायल कर दिया। किसी तरह उत्सव ने जान बचाई। आरोप है कि हमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.