अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़। केतन कॉन्वेंट स्कूल में जॉन एके सीनियर कबड्डी का ट्रायल लिया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 से 14 दिसंबर को पीलीभीत में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में गगन चौधरी, अनस खान, राजीव चौधरी, अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार, बॉबी चौधरी, नितिन सोलंकी, सौरभ कुमार, कपिल चौधरी, निशांत चौधरी, दुष्यंत कुमार, विश्वजीत सिंह, विपिन कुमार, माधव प्रताप सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...