धनबाद, जून 29 -- जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह का समापन वॉलीबॉल स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। रविवार को खेले गए वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में सीनियर एकादश ने भगत सिंह क्लब को पांच सेट फाइनल मुकाबले में सीनियर एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह क्लब को 3-1 से पराजित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। संघ के जितेन कुमार ने व्यक्तिगत पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं 23 जून को संपन्न हुई क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेता हर्ष भारद्वाज, दूसरा स्थान नीरज कुमार, तीसरा स्थान रोहित मित्तल, चौथा स्थान कृति दुबे, पांचवा स्थान दीप्ति कुमारी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। समारोह में जित...