बिजनौर, अप्रैल 27 -- नजीबाबाद। नॉर्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन और नॉर्थ इंडिया कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी हुई। इसमें सभी जूनियर ने अपने सीनियर्स छात्रों को विदाई पार्टी दी। जसवंत सिंह के मार्गदर्शन में इल्मा, महफूज, इकरा और सलोनी के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि संस्थान के एमडी इंजी. अवनीश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक इंजी. अभिनव अग्रवाल, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलावती, लॉ कॉलेज से समसपाल सिंह गौतम, टेक्निकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. शिवानी चौहान, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रधानाचार्य मानिक गुप्ता और रजिस्ट्रार गौरव वर्मा आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टॉपर्स को प्रमाण पत्र और सभी सीनियर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...