औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित ज्ञान स्थली अकादमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने माहौल को यादगार बना दिया। समारोह की अध्यक्षता शिव प्रसाद यादव ने की। अपने संबोधन में शिव प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य से विचलित न हों। उन्होंने छात्रों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. लवलेश चौहान ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त संस्कार और शिक्षा उन्हें जीवन के हर पड़ाव पर सही दिशा दि...